प्लास्टपैक 2025 – भविष्य के लिए तैयार प्लास्टिक उद्योग

0

इंदौर: प्लास्टपैक 2025, भारत का सबसे बड़ा प्लास्टिक उद्योग सम्मेलन, एक नए आयाम पर पहुंचने के लिए तैयार हो रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक उद्योग को भविष्य के लिए तैयार करना है। इस वर्ष की थीम “प्लास्टिक इंडस्ट्रीज रेडी फॉर फ्यूचर, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, पाइप, एग्रीकल्चर और फार्मा इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी” है। प्लास्टपैक 2025 लाभ गंगा एक्जीबिशन सेंटर, इंदौर में 9 से 12 जनवरी, 2025 तक आयोजित किया जाएगा।

इंडियन प्लास्टपैक फोरम के प्रेसिडेंट श्री सचिन बंसल ने कहा, “प्लास्टपैक 2025 प्लास्टिक उद्योग के लिए एक अनूठा मंच है। यह आयोजन इंडस्ट्री के नवीनतम रुझानों को प्रदर्शित करने के साथ उद्योगपतियों, वैज्ञानिकों और पॉलिसी मेकर्स को एक साथ लाकर इंडस्ट्री के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान खोजने का अवसर भी प्रदान करेगा। प्लास्टपैक 25 केवल एक प्रदर्शनी नहीं है; यह भारत के प्लास्टिक और पैकेजिंग उद्योग के लिए अपनी ताकत, इनोवेशन और स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने का एक मंच है।”

प्लास्ट पैक 2025 के चेयरमैन श्री हितेश मेहता ने कहा – देश के दिल मध्य प्रदेश में इंदौर जैसी स्ट्रेटेजिक लोकेशन और बेहतरीन कनेक्टिविटी के साथ, हमें विश्वास है कि यह कार्यक्रम इंडस्ट्री और पार्टिसिपेंट्स, दोनों को बड़े पैमाने पर आकर्षित करेगा। हम इंडस्ट्रीज के साथ – साथ युवाओं, प्रोफेशनल्स, छात्रों और आम लोगो की इस आयोजन में बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

विभिन्न प्रकार के प्रदर्शक

400 से अधिक कंपनियों के 2000 से अधिक एग्जीबिटर्स इस आयोजन में भाग लेंगे। प्लास्टपैक 2025 के लिए संपूर्ण लाभ गंगा एग्जिबिशन सेंटर को मुख्यतः 6 भागों में बांटा गया है, जिसमें प्रमुख कंपनियों के स्टाल्स पर लाइव मशीनों और उत्पादों का प्रदर्शन होगा। एग्जिबिशन के एक हिस्से में जहां एक तरफ प्लास्टिक रॉ मटेरियल और एप्लीकेशन प्रदर्शित की जायेंगी, वहीँ दूसरी तरफ प्लास्टिक उत्पाद निर्माता, रिसायकल प्लास्टिक से जुड़े उद्योग अपने उत्पादों, तकनीक और सेवाओं को प्रदर्शित करेंगे।

इसके अतिरिक्त रिसेप्शन और रजिस्ट्रेशन, विशाल पार्किंग एरिया, फूड कोर्ट, मेडिकल सेंटर, इलेक्ट्रानिक सिक्योरिटी एंड कंट्रोल कमांड सेंटर भी स्थापित किया जाएगा।

विशाल भागीदारी

2 लाख से अधिक लोग इस चार दिवसीय आयोजन में शामिल होने की उम्मीद है। इसमें मध्य प्रदेश के साथ-साथ महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से प्लास्टिक उद्योगपति शामिल होंगे। इस आयोजन में पार्टिसिपेंट्स के लिए प्रवेश निःशुल्क है। प्लास्टिक, पैकेजिंग, फार्मा, मेडिकल, फूड, फर्नीचर इंडस्ट्रीज से जुड़े उद्योगपति, प्रोफेशनल्स के साथ इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज के छात्र इस आयोजन में शामिल होंगे।

इनोवेशन और टेक्नोलॉजी

आयोजन में प्लास्टिक उद्योग में नवीनतम प्रौद्योगिकियों और उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। प्लास्टिक के क्षेत्र में प्रदेश के साथ साथ, देश-विदेश में अपने उत्पाद बेचने वाले ब्रांड और कंपनियों के साथ, दुनिया के कई देशों में मशीनों का निर्यात करने वाले मशीन निर्माता अपने नए उत्पादों का प्रदर्शन करेगें।

सेमिनार, परिचर्चाएं और रोजगार मेला

प्लास्टिक के नए उत्पादों और एप्लीकेशन पर शासकीय संस्था ‘सिपेट’ का विशेष सत्र, सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजिनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी द्वारा वर्कशॉप, बीआईएस की कार्यशाला, म. प्र. प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा प्लास्टिक एवं पर्यावरण पर परिचर्चा का आयोजन तय है। इनमें केंद्र और राज्य शासन के विभागों के प्रमुख सचिव स्तर के आईएएस अधिकारी, विभाग प्रमुख, प्रदेश के प्रमुख उद्योगपति, टेक्निकल एक्सपर्ट, इंजीनियर, आदि शामिल होगें। इसके अतिरिक्त केंद्र शासन का एमएसएमई मंत्रालय, म. प्र. शासन का उद्योग विभाग,  एम पी आई डी सी, ऊर्जा विभाग, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक्नॉलॉजी विभाग, इंदौर नगर पालिक निगम आदि के विशेष सत्र आयोजित करने के संबंध में बात जारी है।

पर्यावरण और सस्टेनेबिलिटी पर फोकस

आयोजन में सस्टेनेबल प्लास्टिक उत्पादों और प्रक्रियाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। तीन प्रमुख हॉल – 6, 7 और 8 के आगे के हिस्से में कुछ कंपनियों के इनोवेटिव उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें पॉंड लाइनर यानी कृत्रिम तालाब बनाने वाले मटेरियल, प्लास्टिक की क्षमता का प्रदर्शन करने वाले उत्पाद और रिसायकल प्लास्टिक से बने उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा।

फोटो कैप्शन: श्री सचिन बंसल – प्रेसिडेंट – इंडियन प्लास्ट पैक फोरम, श्री हितेश मेहता – चेयरमैन प्लास्ट पैक 2025, श्री प्रवीण अग्रवाल, चेयरमैन मार्केटिंग प्लास्ट पैक 2025, श्री जाहिद शाह, वाइस प्रेसिडेंट – इंडियन प्लास्ट पैक फोरम, श्री मेहुल ठक्कर, वाइस प्रेसिडेंट – इंडियन प्लास्ट पैक फोरम, श्री अंकित भारुका, सेक्रेटरी इंडियन प्लास्ट पैक फोरम, श्री अनिल चौधरी, चेयरमैन प्लानिंग, श्री विशाल सोनी – एडमिनिस्ट्रेशन कोऑर्डिनेटर, श्री प्रवीण गुप्ता, श्री संजीव सचदेवा – वाइस प्रेसिडेंट एडमिन –  इंडियन प्लास्ट पैक फोरमl

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here