महिलाएं आज समाज के साथ हर क्षेत्र में सशक्त

इंदौर। इंडेक्स नर्सिंग कॅालेज द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर “डिजिटल: इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी फॉर जेंडर इक्वेलिटी” थीम पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। इसमें छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण पर एक नृत्य की प्रस्तुति दी। इसमें महिलाओं के सशक्तिकरण और बदलते समय के साथ महिलाओं के विभिन्न रूपों को दिखाया गया।

इंडेक्स समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया,वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया, डायरेक्टर आर एस राणावत,एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव,डीन जीएस पटेल ने सभी छात्राओं और महिला कर्मचारियों को महिला दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम इंडेक्स नर्सिंग कॅालेज की प्राचार्या डॉ. (प्रो.) स्मृति जी सोलोमन के मार्गदर्शन में किया गया। मुख्य अतिथि  शिल्पी शाह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वैल्यू लैब्स ने कहा कि महिलाएं आज समाज के साथ हर क्षेत्र में सशक्त है।स्वास्थ्य,राजनीति,पुलिस,विज्ञान और हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रीना ठाकुर और आयोजन सचिव प्रो. बर्लिन सारा थंपी थी। आभार प्रोफेसर, डॉ. बिद्यानी देवी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *