छोटे-छोटे आंवले के बड़े-बड़े गुण

0
फोटो:  इंटरनेट, सोशल मीडिया  

Jai Hind News, Indore

अगर आप आंवले नहीं खाते तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। आपने अपने भोजन में आंवला को शामिल नहीं किया तो जल्द ही हर रोज इसका सेवन करने का मन बनाइए क्योंकि छोटे क्क छोटे आंवले में बड़े बड़े गुण होते हैं। सिर्फ एक आंवला ही कई तरह की प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स का भंडार है। यह किसी एक तरह की बीमारी के लिए ही नहीं बल्कि अकेले ही कई तरह की बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है। आंवला खाने से त्वचा, बाल, आंखों की रोशनी, हृदय, किडनी और लीवर संबंधी बीमारियों को भी ठीक करन में मदद मिलती है। एक बड़ी बात यह भी है कि आंवला खाने से हमारा इम्यून सिस्टम इतना मजबूत हो जाता है कि बीमारियां हो ही नहीं पाती।

आंवला इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। विटामिन सी, विटामिन ए, पॉलीफनोल्स, अल्कलॉइड्स, प्लेवोनोइड्स, क्वेरसेटिन और केम्पफेरोल इसमें भरपूर मात्रा में होता है। जिससे बीमारियां नहीं होती। यही नहीं आंवला व्हाइट ब्लड सेल्स की संख्या बढ़ाता है और इंफेक्शन से लड़ने में मदद देता है। यह हानिकारक बैक्टेरिया को भी कम करता है।  

फोटो:  इंटरनेट, सोशल मीडिया

लिवर फंक्शन होता है ठीक

आंवला लिवर फंक्शन को सुधारता है। फाइटोकेमिकल्स जैसे क्वेरसेटिन, गैलिक एसिड, कोरिनिगन और एलाजिक एसिड शरीर का डीटोक्सिफिकेशन करते हैं और फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। आंवला लीवर की कार्यक्षमता में सुधार करता है ऊर्जा प्रदान करता है।

पेट के स्वास्थ्य के लिए बेहतर

जिन रोगियों को अक्सर पेट संबंधी रोग बने रहते हैं उनके लिए आंवला  का नियमित सेवन रामबाण साबित हो सकता है। यह खराब तत्वों को बाहर करता है और फाइबर से भरपूर होने के साथ बोवेल मूवमेंट को नियंत्रित करता है। इससे पांचन क्षमता बढ़ती है। रोजाना आंवला खाने से आईबीएस, कब्ज, आंत की समस्याओं को ठीक करने में भी सफलता मिलती है।

डायबिटीज नियंत्रित करने में मददगार

आंवला पैंक्रियाटाइटिस को रोकता है। इसलिए डायबिटीज के कुछ मरीजों को ताजा आंवला खाने की सलाह दी जाती है। कई लोग मुरब्बे के रूप में भी इसका सेवन करते हैं और पाउडर के रूप में भी लेते हैं।

फोटो:  इंटरनेट, सोशल मीडिया  

बालों के लिए वरदान

आयुर्वेद में आंवला को बालों के लिए वरदान कहा जाता है। माना जाता है कि आंवला में बालों से जुड़ी सभी समस्याओं का निदान करने की ताकत होती है। यह बालों का विकास तेज गति से करता है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स, फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एंटी ऑक्सिडेंट होते हैं जिससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बालों के पोर्स को मजबूती मिलती है। आंवला से कोलेजेन प्रोटीन के उत्पादन में मदद मिलती है जो डेड सेल्स को नए सेल्स में बदल कर बालों के विकास में सहायक होता है।

बालों के सफेद होने की समस्या कम करता है आंवला

असमय बालों का सफेद होना आजकल आम समस्या बन चुका है। अधिकतर घरों में कम उम्र ही युवा बालों के सफेद होने की समस्या का शिकार हो जाते हैं। आंवला प्राकृतिक कूलेंट है और पित्त दोष को कम करता है। पित्त दोष के कारण भी बाल असमय सफेद हो जाते हैं। इस दोष को कम कर आंवला बालों को सफेद होने से रोकता है।

बालों का झड़ना होता है कम

आंवला बालों को झड़ने से रोकता है। इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन, कैरोटीन पाया जाता है। जो बालों को टूटने और झड़ने से बचाते हैं। अगर हम किसी न किसी रूप में नियमित रूप से आंवला का सेवन करते हैं तो बाल झड़ना कम हो जाते हैं और डैंड्रफ भी कम हो जाता है।

 हाई बीपी के मरीजों को भी राहत देता है आंवला

आंवला खाने से ब्लड प्रेशर के मरीजों को राहत मिलती है। खास तौर पर हाई बीपी के मरीजों की समस्या इससे कम होती है। इसमें मौजूद खनिज और अन्य तत्व काफी फायदा देते हैं। जिससे रक्तचाप में कमी आती है।

त्वचा में बढ़ता है ग्लो

आंवला में मौजूद विटामिन सी, एंटी ऑक्सीडेंट, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, फ्लैवोनोइड्स, एन्थो साइनिन, न्यूट्रिएंट्स ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं और शरीर को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। ऊर्जावान शरीर के साथ त्वचा में भी ग्लो बढ़ता है।

 नोट : यह आर्टिकल इंटरनेट से ली गई जानकारी, कुछ डाइटिशियन टिप्स एवं घरेलू नुस्खों पर आधारित है। सभी लोगों के लिए अथवा सभी मामलों में इनके सही और समान होने की पुष्टि नहीं की जा सकती। इसलिए असामान्य स्थिति में सेवन से पहले अपने डॉक्टर एवं उचित विशेषज्ञ से अवश्य सलाह लें। 

फोटो:  इंटरनेट, सोशल मीडिया  

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here