द पार्क इंदौर लेकर आया है शहर का पहला अंतर्राष्ट्रीय फ़ूड फेस्टिवल – श्रीलंकन फ़ूड फेस्टिवल

0

इंदौर स्वाद की राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में दुनिया भर के पकवान चखने को मिल जाएंगें। इसी कड़ी में एक नया अध्याय जोड़ रहा है श्रीलंकन फ़ूड फेस्टिवल जहाँ ‘टियरड्रॉप ऑफ़ इंडिया’ यानि कि श्रीलंका के स्वाद का लुफ्त उठा सकते हैं। द पार्क इंदौर के रेस्टोरेंट एपिसेंटर में यह फूड फेस्टिवल आज से लेकर 31 जुलाई 2023 तक चलेगा। जिसका मुख्य आकर्षण श्रीलंकन येलो राइस और जाफना स्टाइल क्रेब करी है।

फूड फेस्टिवल के बारे में अधिक जानकारी देते हुए द पार्क इंदौर के जनरल मैनेजर श्री देबजीत बनर्जी ने बताया “यह इंदौर में इस तरह का पहला अंतर्राष्ट्रीय फ़ूड फेस्टिवल है। श्रीलंका का भारत से गहरा संबंध है। लोगों में मन में हमेशा ही श्रीलंकन खाने को लेकर उत्सुकता रहती है, इसलिए हमने श्रीलंकन फ़ूड फेस्टिवल का आयोजन किया है। हमारे गेस्ट शेफ श्री सुरेश कन्ना जिन्हें श्रीलंका में कई वर्षों का अनुभव है। वे श्रीलंकन व्यंजनों की बारीकियां जानते हैं, उनके निर्देशन में ही सभी व्यंजनों को तैयार किया जाएगा।”

इस बारे में शेफ श्री सुरेश कन्ना ने बताया “श्रीलंका के खाने को मध्य भारत में खूब पसंद किया जाता है और धीरे धीरे इसकी पहुँच सारे विश्व में बढ़ रही है। हमने इस फ़ूड फेस्टिवल के लिए श्रीलंका की कुछ सिग्नेचर डिशेस को चुना है जो लोगों को खूब पसंद आएगी। श्रीलंका और भारत का बहुत पुराना रिश्ता है। श्रीलंका के पकवानों में केरल का स्वाद मिल जाएगा लेकिन श्रीलंकन खाने में काली मिर्च, इलायची, कढ़ी पत्ता, दालचीनी, धनिया, हल्दी, चिली फ्लेक्स, लेमन ग्रास, पंदन लीव्स, जैसे मसालों को उपयोग किया जाता है, जिससे यह और भी ज्यादा लजीज हो जाता है। इसके अलावा  नारियल का तेल, नारियल का दूध का उपयोग चटनी बनाने के लिए किया जाता है। हमने इस फ़ूड फेस्टिवल में श्रीलंका के प्रसिद्द कट्टा संबोल और श्रीलंकन येलो राइस और मिठाई में वट्टालापन तैयार किये हैं।”

इस 10 दिवसीय फूड फेस्टिवल में श्रीलंका के कई विशेष व्यंजन परोसे जाएंगे। जिनमें श्रीलंकन चिकन कोट्टू रोटी, अप्पम (हॉपर), एग अप्पम (अंडा हॉपर), सीनी संबोल, कट्टा संबोल, मालदीव फिश संबोल, प्रॉन वडेई, श्रीलंकन मीठी आम-चटनी, फिश कटलेट, कैंडियन डेविल्ड चिकन, काजू और हरे मटर की करी, जाफना स्टाइल क्रेब करी, श्रीलंकन येलो राइस, फिश एम्बुलथियाल, अला मस्टर्ड करी, मुकुनुवेना मेल्लम, वट्टालापन, मिल्क टॉफी, कस्टर्ड जेली पुडिंग, जिंजर पडलिंग के साथ कस्टर्ड सॉस जैसे स्वादिष्ट और लजीज पकवान शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here